अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना “ठोक देले बानी” ने मचाया धूम
भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने एक बार फिर अपने नए गाने से भोजपुरिया संगीत प्रेमियों के बीच तहलका मचा दिया है। उनका नया गाना “ठोक देले बानी” दर्शकों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। उन्होंने यह गाना पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज के साथ लेकर अपने फैंस और संगीत प्रेमियों के बीच हाजिर हुए हैं। इस गाने का ऑडियो जितना दमदार है, उतना वीडियो भी देखने में मजेदार है। इस गाने की टेकिंग और मेकिंग देखते ही बन रही है। इस गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू कई एक्ट्रेस के साथ अपने अभिनय का जलवा भी बिखेर रहे हैं। यह गाना ‘मीरा म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गाने ने आते ही दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
‘ठोक देले बानी’ एक जोशीला, रंगीन और दमदार बीट्स से भरपूर ट्रैक है, जिसमें कल्लू और शिल्पी राज की जुगलबंदी गाने को खास बना रही है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गाने के निर्माण में आशु बाबा का विशेष धन्यवाद भी दिया गया है। पैराडाइज़ प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू ने एक्ट्रेस पारुल यादव, आराध्या सिंह और रवीना रॉय के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री जमाई है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जयसवाल ने किया है, जबकि इसके कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय और अतुल बिहारी हैं। संपादन पप्पू वर्मा, डीआई रोहित सिंह ने किया है और को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सूरज सिंह ने निभाई है। इस गाने के निर्माता गुड्डू कुमार सिंह हैं।
इस गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि “गाना ‘ठोक देले बानी’ को मिल रहे प्यार को देखकर बेहद खुशी हो रही है। मैं पूरी टीम और ‘मीरा म्यूजिक’ का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, और उम्मीद करता हूँ कि दर्शक इसी तरह अपना आशीर्वाद और प्यार बनाए रखेंगे।”

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना “ठोक देले बानी” ने मचाया धूम