माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
बसंत का महीना रूप सौंदर्य से भरपूर बड़ा मनभावन और सुहावन होता है। यह बसंत ऋतु बहुत ही रोमांटिक मौसम है। ऐसे में भोजपुरी वर्ल्ड की मोस्ट फेमस अदाकारा माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ लेकर आई हैं। यह लोकगीत शादीशुदा स्त्री के रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर आधारित है। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव गुलाबी रंग की साड़ी पहने मोहनी मुस्कान और अदायगी से बिजली गिरा रही हैं और दीवानों को घायल कर रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है।
इस भोजपुरी लोकगीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को दिखाया गया है, जो ससुराल में है और उसका पति परदेस में है। वह जब सज धजकर सोलहो श्रृंगार करती है तो उसे मलाल होता है कि उसके सोलहो श्रृंगार को निहारने वाला और तारीफ करने वाला उसका पति उसके पास नहीं है। इस बात का जिक्र करते हुए माही अपने सहेलियों से हुए कहती है कि…
‘केहू ना रूपवा निरेखे वाला बा, प्यार से ना हमरा के देखे वाला बा, सूना लागे नथिया बाली माँगटीका, बलम बिना, बलम बिना, सोरहो सिंगार लागे फीका बलम बिना, सोरहो सिंगार लागे फीका बलम बिना…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये लोकगीत रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। मुझे बहुत खुशी इस बात पर होती है कि भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अलग-अलग विधा के भोजपुरी लोकगीत बनाती है, जिससे संगीतप्रेमियों को हमेशा फ्रेश सांग सुनने व देखने को मिलते हैं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिलता रहता है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज