शिल्पी राज और दामिनी यादव का धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया बर्थडे एंथम गाना ‘बर्थडे वाला दिन

शिल्पी राज और दामिनी यादव का धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया बर्थडे एंथम गाना ‘बर्थडे वाला दिन

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी जादुई और सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अपनी हर नई पेशकश से यूट्यूब का पाaरा बढ़ाने वाली शिल्पी राज का मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज हो चुका है। इस धमाकेदार गाने को मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भारी डिमांड के बीच रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है। इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सनसनीखेज और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दामिनी यादव अपनी मनमोहिनी अदाओं से दर्शकों पर बिजलियां गिरा रही हैं। गाने का ऑडियो और वीडियो दोनों ही इतना शानदार है कि इसने रिलीज के साथ ही संगीतप्रेमियों के बीच धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

‘बर्थडे वाला दिन’ गाने को लेकर दर्शकों और भोजपुरी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-बजट फिल्मांकन और मनोरम लोकेशंस हैं। वीडियो को बेहद प्यारे और आकर्षक अंदाज में शूट किया गया है, जो दर्शकों को एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देता। आधुनिक लाइटिंग, बेहतरीन बैकग्राउंड डांसर्स और दामिनी यादव की कातिलाना अदायगी ने इस गाने को विजुअली बेहद रिच बना दिया है। दर्शक इस वीडियो को देखकर पूरी तरह से मदहोश हो रहे हैं और कमेंट बॉक्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये भोजपुरी लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। हमारी पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है और हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना शादियों व पार्टियों की पहली पसंद बनेगा।’

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब ‘बर्थडे वाला दिन’ के बोल मेरे पास आए, तो मुझे तभी अहसास हो गया था कि यह गाना कुछ खास होने वाला है। रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा से एक बेहतरीन अनुभव रहता है, क्योंकि वे कलाकारों को अपनी कला को निखारने की पूरी आजादी देते हैं। गीत-संगीत एवं सुरों के साथ पूरा न्याय किया है। मुझे उम्मीद है कि मेरे सभी चाहने वाले और भोजपुरी संगीतप्रेमी इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।’

एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा कि ‘मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जैसे बड़ी म्यूजिक कंपनी के सांग में परफॉर्म करने का मौका मिला। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को मेरी अदाकारी पसंद आएगी और लोग इस गाने पर खूब रील्स और वीडियोज बनाएंगे।’

शिल्पी राज और दामिनी यादव का धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया बर्थडे एंथम गाना ‘बर्थडे वाला दिन

admin